ऋषिकेश- शीशम झाड़ी में नवनिर्मित विहंगम योग इंटरनेशनल सेंटर व सद्गुरु सदाफल देव महाराज की मूर्ति का किया अनावरण

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – शीशम झाड़ी में नवनिर्मित विहंगम योग इंटरनेशनल सेंटर व विहंगम योग के प्रणेता अनंत श्री सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की मूर्ति का अनावरण पंकज मोदी ने स्वस्तिवाचन के मंत्रों के उच्चारण के बीच किया।
सोमवार को कैलाश गेट स्थित शीशम झाड़ी मैं नवनिर्मित विहंगम योग इंटरनेशनल सेंटर मैं स्थापित विहंगम योग के प्रणेता अनंत श्री सद्गुरु सदाफल देव जी महाराज की मूर्ति का अनावरण और आश्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री के छोटे भाई पंकज मोदी द्वारा किया गया। इस अवसर पर आश्रम के संत परवर विज्ञान देव महाराज ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड के हिमालय को भारत के मुकुट के रूप में जाना जाता है। यही से योग की गंगा भी निकली है जो कि भारतीय संस्कृति का प्राण है। निरंतर योग करने से मनुष्य का तनाव भी कम होता है योग व्यायाम ही नहीं अपितु मनुष्य को शांति की ओर ले जाए जाने का मार्ग भी है। गुरु के आदेश पर ऋषिकेश में विहंगम योग सेंटर प्रारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि गायों की सुरक्षा के लिए भी अनेकों स्थानों पर देसी गौशालाओं का निर्माण किया गया है। उत्तराखंड में देसी गउओं की सुरक्षा के लिए विशाल गौशाला का निर्माण किया जाएगा। जिसमें उत्पन्न होने वाले दुध को निराश्रित लोगों को वितरत किया जाता है। उन्होंने पर्यावरण के असंतुलित होने के लिए वृक्षारोपण किए जाने का भी आह्वान किया है। इस दौरान राम वृक्ष दास भारत भूषण दास भी उपस्थित थे।

%d bloggers like this:
Breaking News