ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 13 नये मरीज मिले, 7 मरीज स्वस्थ हुए
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 343987 हो गई है। इनमें से 330280 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7403 लोगों की जान जा चुकी है।
उत्तराखंड में बीते 24 घंटे में 13 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। गुरुवार को सात मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। सक्रिय मरीजों की संख्या 146 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार गुरुवार को नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी और ऊधमसिंह नगर जिले में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं चमोली और हरिद्वार में एक-एक, देहरादून में सात और उत्तरकाशी जिले में चार संक्रमित मिले हैं।
