ऋषिकेश- संत निरंकारी मंडल ऋषिकेश द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में 35 यूनिट रक्त किया एकत्रित

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – संत निरंकारी मंडल द्वारा संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 35 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।
रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का उद्घाटन जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह के द्वारा किया गया। रक्तदान शिविर में कुल 148 महात्माओं ने अपना पंजीकरण कराया जिसमें से 35 यूनिट रक्त का संकलन किया गया।

रक्त के संकलन हेतु हिमालयन अस्पताल जॉली ग्रांट की टीम ने प्रतिभाग किया टीम में डॉ. आस्था कालरा, डॉ. सीरत परमार, शुभम, कपिल, भूपेन्द्र, के सी जोशी ने रक्त दाताओं का रक्त लिया। संत निरंकारी मिशन की ओर से दिलबर सिंह पवार क्षेत्रीय संचालक देहरादून, एसके कन्नौजिया क्षेत्रिय संचालक, संयोजक हरीश बांगा, जगमोहन भंडारी- मुखी, महादेव कुडियाल, धर्मेन्द्र पयाल, कृष्णानंद खण्डूरी, पृथ्वी रमोला, सुक्रम आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News