ऋषिकेश- पोलिंग बूथों पर मतदाता सूचि तैयार करने का काम शुरू
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार सभी विधानसभा के पोलिंग बूथों जहां आप अपना वोट डालते हैं पर 7- 14 – 21 व 28 नवंबर रविवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक फोटो मतदाता सूची प्रदर्शित की जायेगी। जिसे देखकर आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं, कि आपका नाम मतदाता सूची मे है या नहीं,यदि है तो उसमे कोई गलती तो नहीं है, यदि कोई गलती है, तो आप सुधारने हेतु फार्म भर सकते हैं। इस के अतिरिक्त नए वोटर कार्ड के लिए नया फॉर्म भरा जाएगा। नया वोटर कार्ड बनवाने के लिए ये कागजात साथ लेकर जाएं – दो रंगीन पासपोर्ट साइज फ़ोटो।
– राशन कार्ड की फ़ोटो कॉपी या
आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी या
जन्मतिथि प्रमाण-पत्र की फ़ोटो कॉपी।
(( उम्र 18 वर्ष की होनी चाहिए)
इसके साथ ही घर के किसी एक सदस्य के वोटर कार्ड की फ़ोटो कॉपी।
यदि आपका वोटर लिस्ट में नाम नहीं है, तो 6 नंबर फार्म भर कर अपना नाम जरूर जुड़वा लें।
नोट: वोटर कार्ड से सम्बंधित किसी अन्य समस्या के लिए भी इसी दिन अपने बूथों पर बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है।
