ऋषिकेश- चन्द्रेश्वर नगर और मायाकुंड मे भव्य रूप से की गई मां काली की पूजा अर्चना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मायाकुंड व चन्द्रेश्वर नगर में सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा भव्य रुप से मां काली की पूजा का आयोजन किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आज पूरे देश सहित ऋषिकेश में भी बंगाली समुदाय द्वारा मां काली की पूजा पिछले कई वर्षों से भिन्न भिन्न जगहों पर किया जा रहा हैं। मायाकुण्ड व चन्द्रेश्वर नगर में काली पूजा का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है। जहां एक ओर पिछले दो वर्षो से कोरोना काल के चलते माता के भक्तों ने काली पूजा का आयोजन जारी रखा। जिससे आज माता के आशीर्वाद से ऋषिकेष क्षेत्र में कोरोना पूरी तरह से समाप्त हो गया हैं। ऐसे आयोजनो द्वारा नई पीढ़ी को अपने धर्म के प्रति जानकारी मिलती है व अपने धर्म के प्रति आस्था बढ़ती हैं। इसलिए ऐसे धार्मिक आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। कार्यक्रम में चन्द्रेश्वर नगर काली पूजा समिती के अध्यक्ष मधु मिश्रा, पार्षद पुष्पा मिश्रा, संरक्षक उत्तम दास, सार्वजनिक काली पूजा समिति मायाकुंड के अध्यक्ष तपन मंडल पूर्व अध्यक्ष धनी राम मंडल, सदानंद हलदर, अर्जुन शाह, राजीव बर्थवाल, राजेश शाह, ज्योति हलदर, अजय दास आदि मोजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News