ऋषिकेश- पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया सांकेतिक धरना

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कांग्रेस के प्रदेशध्यक्ष गणेश गोदियाल के आह्वान पर रविवार को महानगर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने डीजल पेट्रोल सहित रसोई गैस के दामों में हो रही बढ़ोतरी के विरोध में सांकेतिक धरना देकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की व बढ़ते दामों को वापस लेने की मांग की है। देश में डीजल पेट्रोल एवं रसोई गैस के साथ ही अन्य रोजमर्रा की चीजों में बेतहाशा वृद्धि की है। जिससे गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग खासे परेशान हैं। कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही दामों को नहीं घटाया तो गरीब एवं मध्यम वर्ग के लोग का जीना मुश्किल हो जाएगा। इस अवसर पर इस अवसर पर नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत, कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, पूर्व मंत्री सूरवीर सिंह सजवान, प्रदेश सचिव विजय पाल सिंह रावत, मनोज गुसाईं आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News