ऋषिकेश- श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज ऋषिकेश में एनसीसी के कैडेटों ने ली शपथ
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में गंगा उत्सव के उपलक्ष में प्रधानाचार्य मेंजर गोविंद सिंह रावत के द्वारा एनसीसी कैडेट्स कोर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर एनसीसी के कैडेटों को गंगा स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। इस मौके पर एनसीसी कैडेटों ने शपथ लेते हुए कहा कि हम गंगा को स्वच्छ रखेंगे गंगा में किसी तरह का कूड़ा नहीं डालेंगे और न ही किसी को गंगा को प्रदूषित करने देंगे। इस मौके पर एनसीसी कैडेटों ने स्लोगन नारे और गंगा स्वच्छता के लिए पेंटिंग्स बनाई।
इस अवसर पर लेफ्टिनेंट लखविंदर सिंह के द्वारा छात्र छात्राओं को मां गंगा के स्वच्छ व निर्मल जल को सदैव स्वछ रखने के लिए प्रेरित किया गया और और मोक्ष दायिनी मां गंगा का जल अमृत के समान है इसे हमें प्रदूषित नहीं करना चाहिए। ,इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य यमुना प्रसाद त्रिपाठी, शिव प्रसाद बहुगुणा,जयकृत सिंह रावत,जितेन्द्र बिष्ट ,रंजन अंथवाल,सुखदेव कंडवाल,संजीव कुमार,सुशीला बर्थवाल,रंजना, निधि पांडेय आदि उपस्थित थे।
