ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 8 नये मरीज मिले, 6 मरीज स्वस्थ हुए 1 मरीज की मौत हुई

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून । उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के आठ नए मामले मिले और एक मरीज की मौत हुई है। संक्रमित मरीज की मौत जोगीवाला स्थित कैलाश अस्पताल में हुई है। वहीं छह पुराने मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढक़र 343773 तक पहुंच गया है। कुल संक्रमितों में से अब तक 330371 (96.01 फीसद) लोग कोरोना को मात देकर स्वस्थ्य हो चुके हैं। फिलवक्त यहां पर कोरोना के 176 एक्टिव केस हैं। टिहरी व बागेश्वर में कोरोना का कोई एक्टिव केस नहीं है, जबकि देहरादून में सबसे अधिक 98 सक्रिय मामले हैं। आठ जिलों में कोरोना के एक्टिव मामले दस से कम हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक राज्य में 7398 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अलग—अलग लैबों से 7470 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें आठ मामलों में जांच रिपोर्ट पॉजीटिव और 7462 की निगेटिव आई है। देहरादून में सबसे अधिक चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा हरिद्वार में दो, नैनीताल व पौड़ी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिला है। जबकि नौ जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंहनगर व उत्तरकाशी में आज कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।

%d bloggers like this:
Breaking News