ऋषिकेश- खुशियां संस्था व सिंधी लेडीज क्लब ने जरूरतमंदों को बांटे कपड़े, खाद्य सामग्री

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – खुशियां संस्था व सिंधी लेडीज क्लब की ओर से
जरूरतमंद लोगों को कपड़े व खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
बुधवार को संस्था अध्यक्ष नीलम मिश्रा के नेतृत्व में चंद्रेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में कैम्प का आयोजन किया गया। कैंप में जरूरतमंद लोगों को कपड़े, खाद्य सामग्री एवं आवश्यक सामग्री भाटी गई। इस दौरान झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले ज़रूरत मंद लोगों ने पहुचकर कैम्प का लाभ उठाया। इस मौके पर सिंधी लेडीज क्लब की अध्यक्ष भावना शिंदे ने बताया कि क्लब द्वारा खुशियां संस्था के सहयोग से गरीब लोगों को जरूरत का सामान बांटा गया है। संस्था आगे भी इस प्रकार के कैंप लगाकर गरीब और जरूरतमंद लोगों को सहयोग करने का हर संभव प्रयास करेगी। इस अवसर पर सीमा रानी, माया चंदानी, मोहिनी अरोड़ा, सीमा खत्री, तारा शाह, ज्योति डे, निर्मला, बलराम शाह, तृप्ता, अंशुल आदि ने भी सहयोग प्रदान किया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News