ऋषिकेश- रायवाला मे गंगा के टापू में फंसे 22 लोगों को एसडीआरएफ की टीम ने राफ्ट से रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश-गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से रायवाला गांव के पास तीन वन गूजर परिवारों के 22 लोगों के टापू में फँसने पर रायवाला पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने राफ्ट से रेस्क्यू कर उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि उनके मवेशी और सामन अभी भी टापू मै फंसा हुआ है।

मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की रायवाला गांव के समीप गंगा नदी के एक टापू पर कुछ लोग फंसे हुए हैं। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची इस बीच एसडीआरएफ की टीम भी मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमों ने उफनती गंगा की जलधारा में जान जोखिम में डालकर टापू में फंसे लोगों को रेस्क्यू करना शुरू किया। राफ्ट की मदद से गूजर परिवार के 22 सदस्य को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। बताया जा रहा है कि गूजर मवेशियों के साथ उत्तरकाशी से हरिद्वार जा रहे थे। शनिवार रात वह विश्राम के लिए रायवाला गांव के पास गंगा नदी के एक टापू पर रुक गये। मगर दो दिन लगातार बारिश के कारण वह आगे नहीं जा सके। मंगलवार सुबह अचानक ही गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा देखते ही देखते वह पानी के बीच घिरते चले गए। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। बताया गया कि उनके मवेशी और समान अभी भी टापू में ही है। उन्हें निकालने के लिए गंगा नदी का जलस्तर कम होने का इंतजार किया जा रहा है। परिवार में बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। पुलिस रेस्क्यू टीम में थानाध्यक्ष भुवन चन्द्र पुजारी, उपनिरीक्षक रघुवीर कपरुवान, कांस्टेबल राजीव कुमार, विनोद चौधरी, प्रवीण नेगी, एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम में उपनिरीक्षक चंदन सिंह भंडारी, कांस्टेबल सुमित नेगी, सुरेन्द्र कुमार, संदीप, महेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, किशोर कुमार और अमित शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News