ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 3 नये मरीज मिले, 4 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 03 नए मामले सामने आए हैं, जबकि आज किसी संक्रमित की मौत नहीं हुई है। वहीं प्रदेश में आज 04 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं।
प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 176 रह गई है। इस समय प्रदेश में तीन जिले बागेश्वर, टिहरी और उत्तरकाशी में कोई भी कोरोना का सक्रिय मरीज नहीं है। ये जिले कोरोना मुक्त हैं। इस समय सबसे ज्यादा सक्रिय मामले देहरादून में है। देहरादून में कोरोना के 100 सक्रिय मरीज, नैनीताल में 26, पिथौरागढ़ में 14, हरिद्वार में 7, पौड़ी में 6, अल्मोड़ा, चमोली, रुद्रप्रयाग और उधम सिंह नगर में 5-5 सक्रिय मरीज है।
प्रदेश में अब तक 3 लाख 43 हजार 759 संक्रमित मरीज आ चुके हैं, जिसमें से 3 लाख 30 हजार 058 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब तक प्रदेश में कुल 7,397 लोगों की जान जा चुकी है।
वहीं आज 19 हजार 786 लोगों को वैक्सीन लगाई गई।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News