ऋषिकेश- 6 नवंबर को बंद होंगे बाबा केदारनाथ के कपाट

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – हर वर्ष की तरह इस बार भी भैयादूज पर छह नवम्बर को केदारनाथ मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यमुनोत्री के कपाट भी इसी दिन श्रद्धालुओं के लिए बंद हो जाएंगे। गंगोत्री मंदिर के कपाट गोवर्धन पूजा अन्नकूट पर्व पर एक दिन पूर्व पांच नवम्बर को बंद किए जाएंगे। वहीं बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की तिथि विजयदशमी पर पंचाग गणना के अनुसार तय की जाएगी। बदरीनाथ के अलावा मदमहेश्वर व तुंगनाथ मंदिर के कपाट बन्द होने की तिथियां भी आज ही तय होंगी। चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड के मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड ने बताया कि बदरीनाथ के कपाट बंद होने की तिथि हर साल विजयादशमी के दिन तय की जाती है। शुक्रवार को विजयादशमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की तिथि की घोषणा के साथ पंच पूजाओं का कार्यक्रम‚ उद्धव व कुबेर के पांडुकेश्वर आगमन तथा आदि गुरु शंकराचार्य की गद्दी के नृसिंह मंदिर जोशीमठ आने का कार्यक्रम घोषित होगा। इसके साथ आगामी यात्राकाल के लिए हक–हकूकधारियों को पगडी भेंट की जाएगी। वहीं देवस्थानम बोर्ड़ अधिकारी यदुवीर पुष्वाण ने बताया कि भगवान केदारनाथ के कपाट हर वर्ष भैयादूज पर बंद किए जाते हैं। भैयादूज आगामी छह नवम्बर को है।

%d bloggers like this:
Breaking News