ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने चार वारंटीयों को किया गिरफ्तार
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने अभियान चलाकर वारंटियों के विरुद्ध की गई कार्यवाई में चार वारंटी को गिरफ्तार किया है।
क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में महेश जोशी प्रभारी निरीक्षक के द्वारा थाना-चौकी के समस्त अधिकारी, कर्मचारी गणों को उचित दिशा-निर्देश देते हुए वारंटीयो, वांछितों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। गठित टीम के द्वारा महिला वारंटी अभियुक्ता मिथिलेश शुक्ला पत्नी रविंद्र शुक्ला निवासी सदानंद मार्ग होटल दीपमय वाली गली निकट पेट्रोल पंप ऋषिकेश को संबंधित गैर जमानती वारंट गिरफ्तार किया है।
दूसरा वारंटी अभियुक्त सुधीर कुमार पुत्र वीर सिंह मूल निवासी ग्राम तिमारपुर बैराज कॉलोनी थाना कोतवाली बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी चंद्रा पैलेस के पास ढालवाला थाना मुनिकीरेती को संबंधित गैर जमानती वारंट, तीसरा वारंटी अभियुक्त राजेश कुमार पुत्र बिशन लाल निवासी कृष्णा नगर कॉलोनी आईडीपीएल ऋषिकेश हाल निवासी गली नंबर 17 मीरा नगर आईडीपीएल को संबंधित गैर जमानती वारंट,
चौथा वारंटी अभियुक्त हरि सिंह पुत्र श्याम सिंह निवासी शहीद विकास गुरुंग मार्ग गुमानीवाला श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून को संबंधित गैर जमानती वारंट में गिरफ्तार किया गया। चारो वारंटी अभियुक्तों को न्यायालय पेश किया गया है।
