ऋषिकेश- भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल में दीवार लेखन अभियान की शुरुआत
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल की ओर से दीवार लेखन अभियान का शुभारंभ किया गया। 7 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक पूरे पौडी जिले में चलने वाले दीवार लेखन अभियान की शुरुआत मंडल अध्यक्ष गुरूपाल ने की। इनके नेतृत्व में स्वर्गाश्रम मंडल के बूथ संख्या 144, 145, व 146 में की गई। इसको आगामी 2022 विधानसभा के चुनावी बिगुल की शुरुआत भी माना जा सकता है। जिसमें स्वर्गाश्रम मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में पार्टी निशान कमल के फूल के साथ विभिन्न प्रकार के स्लोगन भी कार्यकर्ताओं द्वारा लिखे गए।
दीवार लेखन में मुख्यतः विकास के लिए फिर भाजपा सरकार,
अबकी बार साठ पार।
भारत माता का जो बढाये मान,
वो हैं मोदी, भाजपा, कमल निशान। यह कार्यक्रम मंडल के अन्य 26 और बूथों पर इसी प्रकार किए एवं करवाये जा रहे हैं। इस अवसर पर मंडल महामंत्री प्रीतम राणा, कार्यक्रम संयोजक त्रिवेंद्र नेगी, मीडिया प्रमुख देवेंद्र पयाल, सोशल मीडिया प्रमुख अशोक भंडारी, मंडल उपाध्यक्ष मनोज डोबरियाल, विधायक प्रतिनिधि गोपाल अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि यमकेश्वर विनोद जुगलान, युवा मोर्चा अध्यक्ष सुरजीत राणा, अंकित कोहली, सचिन सौदियाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल, बाला देवी, शकुंतला तडियाल, दीपा मिश्रा, शीला कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
