ऋषिकेश- हिल ट्रक ट्रांसपोर्ट महासंघ ने गाड़ियों से बैटरी और डीजल चोरी को लेकर ऋषिकेश कोतवाल को सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश में गाड़ियों से बैटरी व डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सक्रिय हो जाने पर महासंघ ने विरोध प्रकट किया है। रविवार को हिल ट्रक ट्रांसपोर्ट महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली प्रभारी को ज्ञापन सौंपा है। इसमें ट्रक ट्रांसपोर्ट महासंघ ऋषिकेश के अध्यक्ष कृष्णा बडोनी ने कहा कि ऋषिकेश क्षेत्र में आए दिन उनके वाहनों से डीजल, वायरिंग, बैटरी के साथ अन्य मोटर पार्ट्स की चोरियां हो रही है। इसी के साथ वह गाड़ियों को उठा रहे हैं। अभी तक ऋषिकेश क्षेत्र से विकास चौहान, मनोज अग्रवाल ,वीरेंद्र राणा ,प्रदीप कुमार ,हरि सिंह रावत की गाड़ियां चोरी कर उनसे डीजल के साथ वाहनों के कलपुर्जे भी चोरी किए गए हैं। इतना ही नहीं वाहनों के कलपुर्जे चोरी कर चोर वाहनों को नदियों में फेंक रहे हैं। जिससे वाहन स्वामियों के साथ चालकों में भारी रोष उत्पन्न हो रहा है। शिकायत को सुनने के बाद कोतवाली प्रभारी महेश जोशी ने आश्वासन दिया कि वह शीघ्र ही उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इस पर कार्रवाई भी करेंगे ।शिकायत करने वालों में विकास चौहान, मनोज अग्रवाल ,वीरेंद्र राणा, प्रदीप कुमार ,हरि सिंह रावत, सुभाष बिष्ट, सुभाष उनियाल, शक्ति सेमवाल ,रितेश सिंह, सुशील मलिक ,अंकित अरोड़ा ,कृष्णा बरौनी ,हरी रावत, विवेक अग्रवाल आदि मौजूद थे।

%d bloggers like this:
Breaking News