ऋषिकेश- संत निरंकारी मंडल की ओर से रक्तदान शिविर मे 103 यूनिट रक्तदान हुआ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – संत निरंकारी मंडल की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लगभग 103 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
रविवार को संत निरंकारी सत्संग भवन भोगपुर में आयोजित रक्तदान शिविर का मसूरी जोन के जोनल इंचार्ज हरभजन सिंह ने शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि रक्तदान में कुल 161 महात्माओं ने अपना पंजीकरण कराया था जिसमें से 103 यूनिट रक्त का संकलन किया गया।

रक्त के संकलन हेतु हिमालयन अस्पताल जॉली ग्रांट की टीम ने प्रतिभाग किया। टीम में डॉ. यशस्वी धीमान, भावना अधिकारी, केसी जोशी, केविन गर्ग, मोहम्मद आरिफ दर्शन पेनुली, सतीश पाल, नरेश, जगत विश्वास ने रक्त दाताओं का रक्त लिया। संत निरंकारी मिशन की ओर से जयपाल भंडारी मुखी सत्संग ब्रांच भोगपुर, दिलबर सिंह पवार क्षेत्रीय संचालक देहरादून क्षेत्र, धर्मेंद्र पयाल ज्ञान प्रचारक, कृष्णानंद खंडूरी, मधु रावत, नीरज कुमार, जगत सिंह पुंडीर, अर्जुन सिंह पुंडीर, तेज सिंह भंडारी, कुर्ती रमोला, सुखपाल सिंह मनवाल पारस शर्मा, राजेश पुंडीर, मिथिलेश पुंडीर, राखी रावत आदि मौजूदथे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News