ऋषिकेश-भद्रकाली माता के मंदिर के पास जन सहायता केंद्र का एसएसपी तृप्ति भट्ट ने किया शुभारंभ

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मुनीकीरेती भद्रकाली पुलिस चौकी के पास जन सहायता केंद्र का विधिवत शुभारंभ हो गया है। इसमें एक ही छत के नीचे ट्रैफिक चालान का भुगतान, पासपोर्ट संबंधी समस्याओं का समाधान और किरायेदारों का सत्यापन कराया जा सकता है।
शनिवार को भद्रकाली में जन सहायता केंद्र का टिहरी की एसएसपी तृप्ति भट्ट ने विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर एसएसपी तृप्ति भट्ट ने कहा कि सिंगल विंडो सिस्टम शुरू होने से हजारों लोगों को इसका लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि जन सहायता केंद्र का लाभ केवल मुनीकीरेती ही नहीं बल्कि आसपास के थाना क्षेत्रों को भी मिलेगा। महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित समस्याएं भी जन सहायता केंद्र में दर्ज की जाएंगी। बताया कि लंबे समय से सिंगल विंडो सिस्टम लागू करने की योजना पुलिस ने बनाई थी जिसे अब जाकर अमलीजामा पहनाया गया है। विदेशी भी मुनिकीरेती क्षेत्र में काफी संख्या में पहुंचते हैं। इसका सबसे ज्यादा लाभ उनको मिलेगा। पासपोर्ट संबंधित समस्याएं हों या वीजा से संबंधित कोई परेशानी उसके लिए तत्काल जन सहायता केंद्र के अधिकारी विदेशियों की मदद करेंगे। इससे विदेशियों को कई दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दूसरे थाना क्षेत्रों की समस्या भी यदि सामने आती है तो उसे भी संबंधित अधिकारी संबंधित थाने में फॉरवर्ड कर समाधान करने का प्रयास करेंगे। एसएसपी ने दावा किया कि जन सहायता केंद्र लोगों के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इस अवसर पर पुलिस क्षेत्राधिकारी नरेंद्र नगर रविंद्र चमोली, सीओ सदर टिहरी सुरेंद्र बलूनी, थानाध्यक्ष मुनीकीरेती कमल मोहन भंडारी, इंस्पेक्टर नरेंद्र नगर प्रदीप पंत, ट्रैफिक इंस्पेक्टर सिद्धार्थ कुकरेती, एसओजी इंचार्ज ढाल वाला लखपत सिंह बुटोला,एसएसआई रमेश सैनी, चौकी इंचार्ज ढालवाला पिंकी तोमर, कैलाश गेट चौकी इंचार्ज योगेश पांडे, भद्रकाली चौकी इंचार्ज विकास शुक्ला, सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र आदि मौजूद थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News