ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने 6 वर्षो से फरार चल रहे वारंटी को दबोचा

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा वारंटीओं के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं क्षेत्राधिकारी ऋषिकेश के निकट पर्यवेक्षण में महेश जोशी, प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के द्वारा थाना-चौकी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गणों को उचित दिशा-निर्देश देते हुए वारंटीयो/वांछितों के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया। उक्त क्रम में आज एक वारंटी अभियुक्त सतीश कुमार पुत्र मानसिंह निवासी मनसा देवी गुमानीवाला ऋषिकेश जो कि पिछले 6 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था को संबंधित गैर जमानती वारंट आबकारी अधिनियम न्यायालय ऋषिकेश के नटराज चौक ऋषिकेश से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस टीम में
उप निरीक्षक राम नरेश शर्मा चौकी प्रभारी श्यामपुर,
कांस्टेबल पंकज कुमार शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News