ऋषिकेश- उत्तराखंड पुलिस मे आरक्षी कमल जोशी व आरक्षी शशिकांत धीमान ने 8 वर्षीय बालिका के प्राण बचाने के लिए किया रक्तदान
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – 29 सितंबर को स्थानीय पार्षद राजेंद्र बिष्ट द्वारा स्थानीय व्हाट्सएप ग्रुप में सूचना दी कि एम्स अस्पताल में 8 वर्षीय बालिका के लिए रक्त की आवश्यकता है।

इसकी जानकारी एसओजी प्रभारी देहात को ग्रुप के माध्यम से हुई। इसके संबंध में स्वेच्छा से रक्तदान करने के लिए अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को बताया गया। जिसपर एसओजी देहात मे नियुक्त आरक्षी कमल जोशी व कंट्रोल रूम ऋषिकेश में नियुक्त आरक्षी शशिकांत धीमान के द्वारा एम्स अस्पताल के रक्त कोष में जाकर स्वेच्छा से 8 वर्षीय बालिका के इलाज के लिए अपना रक्तदान किया है। बता दें कि इससे पूर्व भी आरक्षी कमल जोशी के द्वारा 37 बार स्वेच्छा से रक्तदान किया गया है।
