ऋषिकेश- मुनिकीरेती ढालवाला नगर कांग्रेस कमेटी ने उत्तराखंड के भाजपा प्रभारी दुष्यंत गौतम का फूंका पुतला
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर कांग्रेस कमेटी ढलवाला मुनीकीरेती ने क्रांति चॉक कैलाश गेट में बीजेपी के उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम का पुतला फूंका।
सोमवार को नगर अध्यक्ष महावीर खरोला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कैलाश पर एकत्रित बीजेपी सरकार व उत्तराखंड प्रभारी का पुतला आग के हवाले कर दिया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि दुष्यंत गौतम द्वारा राहुल गांधी के ऊपर किए गए अभद्र टीप्पणी से सभी कांग्रेस जनों ने आक्रोश है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बीजेपी सरकार के खिलाफ नारे बाजी कर पुतला फूंका गया।
पुतला फूंकने वालों में वीरेंद्र कंडारी, जगमोहन भंडारी, राजेन्द्र राणा, दिनेश भट्ट, अजय रमोला, रोहित चौहान, सुजीत कुड़ियाल, दीपक खत्री, अर्जुन डंगवाल, प्रेम सिंह नेगी, शुभम भट्ट, अभय विजलवान आदि शामिल थे।
