ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में दो शराब तस्कर किये गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अवैध शराब की बिक्री तस्करी के विरुद्ध की गई कार्यवाही में एक्टिवा स्कूटी पर 54 पव्वे अंग्रेजी शराब एवं 10 लीटर कच्ची शराब के साथ दो अभियुक्त भिन्न-भिन्न स्थानों से गिरफ्तार किया गया है।
क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में
महेश जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश के द्वारा आवश्यक दिशा निर्देशों के साथ थाना एवं चौकी क्षेत्र मे पुलिस टीमें गठित कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। गठित टीमों द्वारा बाहत्तर सीढ़ी के पास से एक एक्टिवा स्कूटी पर कुल 54 पव्वे अंग्रेजी शराब की तस्करी करते एक अभियुक्त सूरज पुत्र मुकेश कुमार निवासी पुरानी जाटव बस्ती रेलवे रोड ऋषिकेश दूसरा रूसा फार्म गुमानीवाला से 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त बाबूराम पुत्र धन बहादुर निवासी रूसा फार्म गुमानीवाल को गिरफ्तार किया गया। दोनों अभियुक्तो के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किए गए हैं|

प्रभारी निरीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में ऋषिकेश पुलिस का अवैध शराब की बिक्री/तस्करी के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।

%d bloggers like this:
Breaking News