ऋषिकेश- सोमवार को बाजार बंद का समर्थन नहीं करेंगे व्यापारी – प्रतीक कालिया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के महामंत्री प्रतीक कालिया ने सभी व्यापारी भाइयों को सूचित किया है की नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल किसान आंदोलन के क्रम में कल होने वाले बाजार बंद का समर्थन नहीं करता है। उन्होंने कहा कि
वर्तमान की व्यापारिक परिस्थितियां साफ़ दर्शाती है की बाज़ार अभी भी मंदी के दौर से गुज़र रहा है। इसी को देखते हुए नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल बंद का समर्थन नहीं कर रहा है। कल सभी व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलें और यदि कोई जबरन बंद करने आता है तो नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के पदाधिकारियों एवं पुलिस का सहयोग ले और अपने प्रतिष्ठानों को खुला रखें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News