ऋषिकेश- सोमवार को प्रतिष्ठान बंद नहीं करेंगे व्यापारी – पंकज गुप्ता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – नगर उद्योग व्यापार मंडल ने प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय नेतृत्व से वार्ता के उपरांत निर्णय लिया है कि किसान आंदोलन के क्रम में कल होने वाले बाजार बंद का समर्थन प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल नहीं करता है। प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष पंकज गुप्ता ने कहां कि किसान नेताओं ने खुले मंच से व्यापारिक प्रतिनिधियों से समर्थन नहीं मांगा हैं। अतः सभी व्यापारियों से अनुरोध है कि वर्तमान की व्यापारिक परिस्थितियां एवं किसान नेताओं की नीतियों के कारण प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल बंद का समर्थन नहीं कर रहा है। और ना ही किसान नेताओं ने किसी भी व्यापारिक संगठन को विश्वास में लेकर यह निर्णय किया है। कल सभी व्यापारी अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान खोलें और यदि कोई जबरन बंद करने आता है तो प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों अथवा पुलिस का सहयोग लें।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News