ऋषिकेश- भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल ने सेवा सप्ताह अभियान के तहत फल वितरण किया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – भारतीय जनता पार्टी स्वर्गाश्रम मंडल की ओर से सेवा सप्ताह अभियान के तहत राजकीय प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मणझूला में फल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गुरुवार को महिला मोर्चा अध्यक्ष विनीता नौटियाल एवं मंडल अध्यक्ष गुरूपाल बत्रा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक विद्यालय लक्षमण झूला पहुंचकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम सेवा सप्ताह अभियान के तहत फल वितरण किया गया। इसमें विद्यालय में अधयनरत लगभग 80 से ज्यादा छात्र, छात्राओं को सेब और केला वितरित किए गए। जिससे बाद भाजपा स्वर्गाश्रम मंडल की कार्यकारिणी सदस्यों ने थाना लक्ष्मण झूला पहुंचकर नवनियुक्त थानाध्यक्ष विवेक रमोला का स्वागत एवं अभिनंदन किया। उनकी उपस्थिति में शिवालय में क्षेत्र के मंहत सर्वात्मानंद के सानिध्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन के लिए जलाभिषेक एवं भजन कीर्तन किया। कार्यक्रम में मंडल के श्रेष्ठ कार्यकर्ता, पदाधिकारी, एवं महिला मोर्चा और युवा मोर्चा कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे।सेवर्गशर

%d bloggers like this:
Breaking News