ऋषिकेश- उत्तराखंड मे आज कोरोना के 23 नये मरीज मिले,16 मरीज स्वस्थ हुए

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून । उत्तराखंड में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 23 नए मामले मिले और 16 पुराने मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। कोरोना से आज किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। प्रदेश में अब कोरोना संक्रमित मरीजों का कुल आंकड़ा बढक़र 343428 तक पहुंच गया है। हालांकि कुल संक्रमितों में से 96 फीसद यानी 329695 लोग कोरोना को मात देकर ठीक हो चुके हैं। फिलवक्त यहां पर कोरोना के 256 एक्टिव केस हैं। वहीं कोरोना से 7391 मरीजों की मौत भी अब तक राज्य में हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आज अलग—अलग लैबों से 17 हजार 621 सैंपलों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें 23 मामलों में जांच रिपोर्ट पॉजीटिव और 17598 की निगेटिव मिली है। देहरादून में सबसे अधिक छह लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा पौड़ी व पिथौरागढ़ में चार-चार, उत्तरकाशी में तीन, चमोली व नैनीताल में दो—दो तथा हरिद्वार व टिहरी में एक-एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया। जबकि पांच जिलों अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, रुद्रप्रयाग व ऊधमसिंहनगर में कोरोना संक्रमण का कोई नया मामला नहीं मिला है।

%d bloggers like this:
Breaking News