ऋषिकेश- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सलाहकार भास्कर खुल्बे ने अधिकारियों संग त्रिवेणी घाट पर की गंगा आरती

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य सलाहकार भास्कर खुल्बे प्रधानमंत्री के मेगा प्रोजेक्ट ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेल लाइन पर चल रहे निर्माण कार्यों का ऋषिकेश शिवपुरी पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती कर देश में सुख शांति की कामना की।
बुधवार को प्रधानमंत्री के सलाहकार भास्कर कुलवे, जिलाधिकारी देहरादून डॉ. राजेश कुमार, सचिव भारत सरकार महेश घिड़ियाल उत्तराखंड पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर, एसडीएम डॉ. अपूर्व पांडे, लेखपाल सतीश जोशी ने जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन प्रोजेक्ट पर चल रहे निर्माण कार्य की समीक्षा की, वही उन्होंने त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती में भी भाग लिया। गंगा आरती के बाद भास्कर खुल्बे गुरुवार की सुबह बद्रीनाथ के लिए रवाना होंगे इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चारों धाम सर्किट परियोजना पर भी अधिकारियों से रिपोर्ट लेंगे।ऋषिकेश त्रिवेणी घाट पहुंचने पर गंगा सभा के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल शर्मा ने गंगा जली व रामनवमी दुपट्टा देकर सम्मानित किया।

%d bloggers like this:
Breaking News