ऋषिकेश-उत्तराखंड के सीमांत जिला चमोली में बादल फटने से भारी तबाही

त्रिवेणी न्यूज़ 24
देहरादून। उत्तराखंड में बारिश का कहर अभी भी जारी है। सोमवार की तड़के चमोली जिले के नारायणबगड़ ब्लाक के पंती में भारी बारिश और बादल फटने से इलाके भारी तबाही हुई है। आज सुबह करीब 5 बजकर 30 मिनट पर बादल फटने के बाद पहाड़ी से आया भयानक मलबा बारिश के पानी के साथ विकराल रूप लेकर बीआरओ के मजदूरो के आशियानों की तरफ कहर बनकर टूटा। जिससे वहां कभी नुकसान हो गया।
इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक वाहन मलवे में दबे हैं। बादल फटने की खबर मिलते ही स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुट गया है। हालांकि अभी तक जनहानि की कोई सूचना नहीं है। आशंका जताई जा रही हैं कि कुछ मज़दूर इस मलबे में दबे हो सकते हैं। फिलहाल राहत व बचाव कार्य जारी है। वहीं, ऋषिकेश की चंद्रभागा नदी अचानक उफान पर आ गई। इससे चंद्रभागा पुल के नीचे खड़े लोडर वाहन वहां फंस गए। मौसम विभाग ने चार दिन तक देहरादून व नैनीताल समेत पांच जिलों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

%d bloggers like this:
Breaking News