ऋषिकेश- सतीश तिवाडी बने संस्कृत छात्र सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – संस्कृति छात्र सेवा समिति के प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव विधिवत संपन्न हो गया है। इसमें अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सतीश तिवाडी को सौंपी गई है।
शुक्रवार को मुनिकीरेती स्थित ओंकारानंद निवास में चुनाव संचालन समिति के संयोजक सुभाष चंद्र डोभाल की देखरेख में चुनाव संपन्न कराया गया। चुनाव संपन्न के बाद उन्होंने नवीन प्रदेश प्रबंध कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की। इसमें सतीश तिवाडी अध्यक्ष, सर्वेश तिवाडी व कविंद्र बडोनी उपाध्यक्ष, नरेंद्र सकलानी संगठन मंत्री, मनोज शर्मा सह संगठन मंत्री, विनोद नौटियाल महामंत्री बृजेंद्र गोड सह मंत्री, राकेश नौटियाल कोषाध्यक्ष, अभिषेक मैठानी क्रीडा मंत्री, माधव डिमरी सांस्कृतिक सचिव चुने गए। इस मौके पर संस्कृत छात्रों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का फूल मालाओं से स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

%d bloggers like this:
Breaking News