ऋषिकेश- विश्वकर्मा जयंती पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वकर्मा जयंती पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि हस्तशिल्प, उद्योग, अभियांत्रिकी तथा वास्तु के आराध़्य भगवान विश्वकर्मा का जयन्ती दिवस देश में मनाए जाने वाले सभी उत्सवों की तरह हमें सुख, शांति एवं उन्न्नति की ओर प्रेरित करता है । संसार के शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा के प्रति अपनी कृतज्ञता प्रकट करने के लिए मनाया जाने वाला यह पर्व हमें शिक्षा देता है कि कर्म ही संसार की सबसे बडी पूजा है। उन्होंने कहा कि ‘कर्म सिद्धान्त’ को अपने जीवन में आत्मसात करके हम हर तरह की चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।
विश्वकर्मा जयंती की पूर्व संध्या पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान विश्वकर्मा नवनिर्माण एवं सृजन के देवता हैं। समाज का सुव्यवस्थित स्वरूप विश्वकर्मा जी की ही देन है। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती का यह पर्व प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले उद्यमियों, शिल्पियों व श्रमवीरों को सम्मानित करने का भी अवसर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अवसर पर हमें निर्माण के क्षेत्र में नई तकनीक का उपयोग कर देश एवं प्रदेश के विकास में भागीदार बन कर राज्य के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प भी लेना होगा।

%d bloggers like this:
Breaking News