ऋषिकेश-भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को गंगा में दूध चढ़ाकर और गरीबो में फल वितरण कर मनाया
त्रिवेणी नव्व्स 24
ऋषिकेश- भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष दिनेश सती की अध्यक्षता में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 71 वें जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु की कामना के लिए गंगा जी में दुग्धाभिषेक किया उसके पश्चात त्रिवेणी घाट पर असहाय और गरीब लोगों को फल वितरित किए इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल है सभी कार्यकर्ताओं को प्रधानमंत्री मोदी जी के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि आज देश मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है पिछले 20 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी जी चाहे गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में जनता की सेवा करते रहे हो या देश के प्रधानमंत्री के रूप में प्रधान सेवक के रूप में गरीबों की सेवा करते रहे हो वह कभी भी अपने संकल्प से डिगे नहीं है इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल में भी सभी कार्यकर्ताओं को मोदी जी के जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा आज प्रधानमंत्री जी ने पूरे देश के अंदर गरीब कल्याण अन्य योजना के तहत 80 करोड़ देशवासियों को मुफ्त में राशन देने का जो काम किया है उसमें उनके हृदय में मानवता के प्रति और गरीब देशवासियों के प्रति एक प्रेम का भाव दिखाई देता है मंडल अध्यक्ष दिनेश सती ने कहा प्रधानमंत्री मोदी जी आज देश नहीं पूरी दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता है और हमें विश्वास है मोदी जी का जो संकल्प भारत को विश्वगुरु के स्थान पर स्थापित करना है और उसकी पुरातन संस्कृति और संस्कारों की स्थापना करनी है उनका यह संकल्प पूरे देशवासियों का संकल्प है दिनेश सती ने कहा 2014 से और आज तक मोदी जी ने जिस प्रकार से अपने छोटे-छोटे संकल्पों को बड़े संकल्पों में बदलने का जो काम किया है उससे निश्चित तौर पर प्रत्येक देशवासी का संकल्प और मजबूत हुआ कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता संजय शास्त्री जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल हरीश तिवाड़ी शिव कुमार गौतम महामंत्री सुमित पवार,कपिल गुप्ता राजीव थपलियाल बृजेश शर्मा जितेंद्र अग्रवाल श्रीमती सरोज डिमरी अनीता तिवारी ऋषि राजपूत गंभीर सिंह मेवाड़ जयंत किशोर शर्मा भूपेंद्र राणा महिला मोर्चा के अध्यक्ष उषा जोशी कविता शाह पार्षद रीना शर्मा सचिन अग्रवाल पूर्णकालिक मोहित राष्ट्रवादी माधवी गुप्ता योगेश पाहवा सिमरन गाबा दर्शनीय देवी भावना भट्ट राकेश पारछा, सतीश पाल राजू नरसिम्हा राजेश दिवाकर ऋषि कांत राकेश चंद संजीव पाल चंदू यादव अविनाश अग्रवाल सचिन अग्रवाल सरस्वती चौहान पुष्पा नेगी नेहा नेगी, दीपक बिष्ट, नितिन सक्सेना अंकित चौहान त्रिलोक परमार सागर शर्मा सुभाष जायसवाल हरिशंकर प्रजापति सरदार सतीश सिंह शिव शर्मा दिगंबर नौटियाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे
