ऋषिकेश- राजकीय चिकित्सालय की और से बनखंडी मे लगे कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण कैम्प का जनता ने उठाया लाभ
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बनखंडी स्थित रामलीला प्रांगड़ में दो दिवसीय कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया इस शिविर में लगभग 270 लोगों का टीकाकरण किया गया।
बुधवार को बनखंडी स्थित रामलीला ग्राउंड में पार्षद लता तिवाड़ी की देख-रेख मे दो दिवसीय कोविड टीकाकरण शिविर आयोजित किया गया। उन्होंने बताया कि इस शिविर में वार्ड के लगभग 270 लोगों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि वार्ड के लोगों की सहूलियत को देखते हुए रामलीला ग्राउंड में टीकाकरण शिविर लगाया गया। यह शिविर मंगलवार व बुधवार को 2 दिन आयोजित किया गया।

टीकाकरण शिविर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से आशा फैसिलिटेटर अमिता चौहान, सरिता रानी, रितु रस्तोगी, विनोद कुमारी, ललिता कांडपाल, किरण कंडवाल,आदि शामिल थे।
