ऋषिकेश- मुनि की रेती ढालवाला नगरपालिका ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक की रोकथाम के लिए दुकानदारों के किये चालान

ऋषिकेश – नगर पालिका परिषद मुनिकीरेती की ओर ढालवाला क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक की रोकथाम हेतु छापेमारी अभियान चलाया गया। इसके साथ ही कूड़ा फेंकने और जलाने पर भी चालान की कार्यवाही की गई। इस दौरान सात चालानों से 24 सौ रूपए का राजस्व वसूला गया।
सोमवार को कर निरीक्षक अनुराधा गोयल के नेतृत्व में पालिका की एक टीम ढालवाला बाईपास मार्ग में पहुंची। अचानक छापेमारी की कार्रवाई देख फुटकर विक्रेताओं और रेहड़ी संचालकों में अफरा-तफरी मच गई। पालिका की ओर से हिल्ट्रान मार्ग, थलवाल मार्केट, बहुगुणा मार्ग में छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान छापेमारी अभियान में कुल सात चालानों पॉलिथीन प्रयोग करने पर चार, कूड़ा फेंकने पर दो, कूड़ा जलाने पर एक चालान से 24 सौ रूपए का राजस्व वसूला गया। इस दौरान कर निरीक्षक ने लोगों से सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने की अपील भी की। छापेमारी अभियान में सफाई निरीक्षक भूपेंद्र सिंह पंवार, सुपरवाइजर जितेंद्र सिंह सजवाण उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News