ऋषिकेश-11000 बोल्ट की लाइन से करंट लगने के कारण घायल हुआ सब्जी विक्रेता

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – थाना मुनिकीरेती क्षेत्र के लक्ष्मण झूला में एक सब्जी विक्रेता बिजली का करंट लगने से उस समय घायल गया जब वह अपनी सब्जी की ठेली 11000 बोल्ट की लाइन के नीचे लगाने के लिए वहां पडे सरियों को हटा रहा था ।
राजकीय चिकित्सालय के चिकित्सकों से मिली जानकारी के अनुसार बलिया उत्तर प्रदेश निवासी सर्वेश पुत्र चंद्रिका प्रसाद जो कि शनिवार को अपने घर से ऋषिकेश आया था और रविवार की सुबह वह साढे ग्यारह बजे सब्जी की ठेली लेकर लक्ष्मण झूला पहुंचा था। जहां वह अपनी ठेली को 11000 बोल्ट की विद्युत लाइन के नीचे लगाने के लिए वहां पड़े लोहे के सरियों को हटा ही रहा था कि सरिये मे अचानक बिजली का करंट फैल गया। जिसके कारण सर्वेश बुरी तरह से झुलस गया। जिसे आसपास के लोगों ने उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय में भर्ती करवाया ,जहां उसका उपचार जारी है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News