ऋषिकेश- नरेन्दनगर के नये उपजिलाधिकारी ने कार्यभार संभाला

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उप जिला अधिकारी देवेंद्र सिंह नेगी के नरेंद्र नगर का चार्ज संभालने पर नगर पालिका मुनीकीरेती ढाल वाला के अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने बुके देकर स्वागत किया। पूर्व उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्र के स्थानांतरण के बाद देवेंद्र सिंह नेगी ने नरेंद्र नगर में उप जिला अधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। रविवार को क्षेत्र भ्रमण पर उपजिलाधिकारी मुनी की रेती पहुंचे। नगर पालिका मुनि की रेती कार्यालय पहुंचने पर अधिशासी अधिकारी बीपी भट्ट ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
बता दें कि बीते 8 सितंबर को उप जिलाधिकारी युक्ता मिश्र का डोईवाला तहसील में स्थानांतरण हुआ। और देवेंद्र सिंह नेगी इससे पूर्व उत्तरकाशी में उप जिला अधिकारी के पद पर रहे हैं।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News