ऋषिकेश- राज्य आंदोलनकारियों की मांगों का सरकार शीघ्र करे निस्तारण
त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश सरकार से राज्य आंदोलनकारियों की मांगों का शीघ्र निर्णय करने की मांग की है।
रविवार को देहरादून रोड स्थित गोपाल कुटी में समिति के प्रदेश अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बीते काफी समय से चल रही राज्य आंदोलनकारियों की मांगों का सरकार शीघ्र निर्णय करें। उन्होंने कहा कि फटे सरकार जिलाधिकारियों को तुरंत आदेश करें और शासनादेश जारी करें ताकि राज्य आंदोलनकारियों के लिए नीति निर्धारण हो सके। राज्य आंदोलनकारियों की मुख्य मांगे एक समान पेंशन 10% छेतीज आरक्षण पर सरकार शीघ्र निर्णय करें। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द सरकार राज्य आंदोलनकारियों की मांगों का निराकरण नहीं करती है तो आगे आंदोलन की रूपरेखा पर विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक में रामलाल रतूड़ी, प्रदीप कुकरेती, पूर्ण सिंह लिंगवाल, सुदेश सिंह, वेद प्रकाश शर्मा डीएल गुसाईं, गंभीर मेवाड़, विक्रम भंडारी, रकम पोखरियाल, सतीश जोशी, सत्य प्रकाश रमोला, राकेश शर्मा, बलवीर नेगी, महेंद्र सिंह, दर्शनी रावत राजेश्वरी कंडवाल, मुन्नी ध्यानी, कमला पोखरियाल, बीना बहुगुणा, रोशनी खरोला, कमला, चंद्रा रतूड़ी आदि मौजूद थे।
