ऋषिकेश- कैलाश गेट क्षेत्र में दुकान से चोरी करने वाले दो चोरों को मुनीकीरेती पुलिस ने किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – अमन कुमार पुत्र प्यारेलाल निवासी चंद्रेश्वर रोड मायाकुंड ऋषिकेश द्वारा थाना मुनिकीरेती पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि कुसुम भारती स्कूल 14 बीघा कैलाश गेट में उनकी कैटरिंग की दुकान है। दिनांक 4 अगस्त की रात्रि में उनकी दुकान से कैटरिंग का सामान , भगोने,पतीले ,कॉफी मशीन व सिलेंडर चोरी हो गए है। उन्हें रोहित निवासी मुजफ्फरनगर जो कि उनकी दुकान पर काम करता था वह भी घटना के बाद से ही गायब है। मुझे रोहित पर शक है कि उसके द्वारा अपने साथियों के साथ मेरी दुकान से सामान चोरी कर लिया गया है। वादी अमन कुमार की तहरीर पर थाना मुनिकीरेती पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। जिसकी विवेचना कैलाश गेट प्रभारी उपनिरीक्षक विपिन कुमार के सुपुर्द की गई।
प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भंडारी द्वारा वरिष्ठ उप निरीक्षक रमेश कुमार सैनी के नेतृत्व में अभियोग के अनावरण हेतु टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा मात्र 16 घंटे में ही sog टीम ढालवाला की मदद से घटना का अनावरण करते हुए घटना में शामिल अभियुक्त जावेद पुत्र रफीक निवासी महमूद नगर जिला मुजफ्फरनग, शहादत पुत्र गुरु फत निवासी सरवर थाना सिविल लाइन मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार करते हुए घटना में चोरी गए 02 गैस सिलेंडर, कॉफी मशीन बरामद की गई। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक विपिन कुमार, कॉन्स्टेबल 55 अनिल सालार, कांस्टेबल 136 अरुण शर्मा, कांस्टेबल प्रलव चौहान Sog शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News