ऋषिकेश- ज्ञान कतार पब्लिक स्कूल ऋषिकेश में लगी 30 प्रतिष्ठित चित्रकारों की पेंटिंग प्रदर्शनी

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – चंद्रेश्वर नगर स्थित ज्ञान कतार पब्लिक स्कूल में भारतवर्ष के 30 प्रतिष्ठित चित्रकारों की पेंटिंग प्रदर्शनी लगाई गई।
गुरुवार को विद्यालय में आयोजित पेटिंग प्रदर्शनी का मुख्यअतिथि योग आश्रम के स्वामी शंकरनंद गिरि, पूर्व राज्य मंत्री रमेश उनियाल, माता अमृतानंदमई मठ के स्वामी प्रमोद कृष्णन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस मौके पर सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर पेटिंग की प्रशंसा की। इस अवसर पर चित्रकार सुरेश कुतुपरम, जीवन लाल एवं गणेश भी पेंटिंग प्रदर्शनी में मौजूद थे। उन्होंने मुख्य अतिथि सहित पेंटिंग के अवलोकन के लिए वहां पहुंचे लोगों को पेंटिंग्स की बारीकियों के बारे में बताया। पेटिंग प्रदर्शनी का आयोजन गैलेक्सी आर्ट गैलरी ऋषिकेश व एशियन आर्ट सेंटर केरला के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य युवाओं व बच्चों में चित्रकला के प्रति जागरूक करना है। जिससे उनके अंदर चित्रकला बनाने का हौसला उत्पन्न करना है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शनी एवं चित्रकला के दौरान युवाओं व बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिता का भी आयोजन प्रस्तावित था लेकिन कोरोना महामारी की वजह से यह संभव नहीं हो सका। प्रदर्शनी के मुख्य आयोजक राजेंद्र ने बताया कि भविष्य में प्रदर्शनी के साथ युवाओं व बच्चों की चित्रकला प्रतियोगिताएं भी आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर डॉ. अशोक बद्री, गुरविंदर सलूजा, राम स्वामी सर्वगुण आनंद, मीता आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News