ऋषिकेश- मंत्री सुबोध उनियाल ने दी स्वर्ण पदक विजेता को बधाई

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विधानसभा नरेंद्रनगर के पलाम गांव पहुंचकर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने एशियाई जूनियर बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने पर रोहित चमोली को बधाई दी। दुबई में आयोजित एशियाई जूनियर बाॅक्सिंग चैंपियनशिप में नरेंद्रनगर विधानसभा पलाम गांव के रोहित चमोली ने स्वर्ण पदक जीता। इस मौके पर उन्होंने कहा कि रोहित ने देश और राज्य के साथ ही नरेंद्रनगर विधानसभा का विश्व में नाम उंचा किया है। उन्होंने देश के सभी बच्चो से अपनी सोच और लक्ष्य को बड़ा रखने के लिए कहा। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने रोहित को आगामी ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने के लिए कहा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख राजेंद्र भंडारी, चंबा ब्लाक प्रमुख शिवानी बिष्ट, गजा नगर पंचायत अध्यक्ष मीना खाती, मंडल अध्यक्ष गजा अरविंद उनियाल, मंडल अध्यक्ष नरेंद्रनगर नरेंद्र नेगी, जिला पंचायत सदस्य रितेश चौहान, ग्राम प्रधान पलाम खुशीराम चमोली, पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट, अनुसूया नौटियाल, गजेंद्र खाती आदि उपस्थित थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News