ऋषिकेश- आप नेता राजे नेगी ने जल संस्थान गंगा पर हरिपुर कला में गंदगी फैलाने का लगाया आरोप

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ग्राम सभा हरिपुर कलां की जनता आजकल सीविर ओवरफ्लो की समस्या से जूझ रही है। जल संस्थान ने आनन-फानन में सीवर सफाई का कार्य तो किया लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। स्थानीय निवासी राजे नेगी ने बताया कि सफाई का कार्य पूर्ण होने पर भी समस्या पहले जैसी ही बनी हुई है। टूटे हुए सीवर चेंबर खुला हुआ है और दुर्घटनाओं को दावत दे रहा है। स्थानीय युवा मनीष भंडारी, शुभम कुकरेती, अजय रावत, सतीश बड़थ्वाल ने सुरक्षा की दृष्टि से गड्ढे के चारों तरफ पत्थर लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि बड़ी मुश्किलों से सीवर विभाग यहां पर काम करने आया था लेकिन अभी भी हमारी समस्या का समाधान नहीं हुआ है। सीविर ओवरफ्लो के कारण बह रहे गंदे पानी से सड़क पर कई लोग फिसलकर गिरने शुरू हो गए हैं। रात के समय गाड़ियां गड्ढे में फंस रही है सीवर के पानी में बदबू आ रही है जिससे संक्रमण फैलने का भी डर है।जिला पंचायत सदस्य दिव्या बेलवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विजय शर्मा, पंचायत प्रतिनिधि धर्मेंद्र गवाडी ने बताया संबंधित विभाग को बार-बार इस समस्या से अवगत कराया जाता रहा है। लेकिन विभाग के कर्मचारी इसे नजरअंदाज कर रहे हैं। राजे नेगी ने कहा कि अतिशीघ्र अगर समस्या का स्थायी समाधान नही किया गया तो वो स्थानीय लोगों के साथ मिलकर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर विक्रांत भारद्वाज, नितिन नेगी, राम सिंह रावत नरेन सिंह आदि मोजूद रहे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News