ऋषिकेश- टिहरी गढ़वाल पुलिस की साइबर टीम ने साईबर ठगी के शिकार हुए व्यक्ति के बैंक खाते मे वापिस करवाई 55 हजार रुपये की राशि

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बीते 27 अगस्त को पीड़ीत प्रदीप कुमार गैन निवासी शीशमझाड़ी मुनिकीरेती द्वारा साइबर सैल कार्यालय में धोखाधड़ी के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। जिसमें पीड़ीत द्वारा बताया गया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा फ्रॉड कॉल कर क्वीक सपोर्ट डाउनलोड कराकर धोखाधड़ी कर उनके बन्धन बैंक से 94,998 रुपये की धनराशि आहरित कर ली गई है। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर साइबर सैल टिहरी गढ़वाल द्वारा तत्काल प्रकरण में त्वरित कार्यवाही करते हुए सम्बन्धित गेटवे/नोडल अधिकारी से आवश्यक पत्राचार कर प्रदीप कुमार गैन उपरोक्त के बैंक खाते मे 55,000/- रुपये की धनराशि वापस करायी गयी।
बैंक खाते में धनराशि वापस पाकर पीड़ीत द्वारा साइबर क्राइम सैल व जनपद पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News