ऋषिकेश- लालतप्पड़ में फैक्ट्री में लगी आग, लाखों का सामान जलकर राख

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – लालतप्पड़ इंडस्ट्री एरिया में शनिवार दोपहर एक लिसा फैक्ट्री में अचानक आग लग गई। इससे फैक्ट्री के अंदर काम कर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में भीषण आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही हैं। इंडस्ट्रियल एरिया में लगी आग से आसपास की अन्य फैक्ट्री भी खतरे की जद में आ गई हैं। जानकारी के अनुसार तारपीन के तेल से भरे गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते फैक्ट्री से धूआं व आग की लंबी लपटें उठने लगी। फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में लगी हैं। पुलिस ने बताया कि लिसा फैक्ट्री के पीछे आग लगी है जिसमें तारपीन का तेल बनता है। हालांकि, फैक्ट्री के दूसरे हिस्सा जिसमें तारपीन के तेल की पैकिंग की जाती है वह हिस्सा सुरक्षित है। फिलहाल आग तारपीन के गोदाम में लगी हुई है। जिसको बुझाने का प्रयास चल रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News