ऋषिकेश- नेत्र-दान महादान, स्व.इंदिरा अग्रवाल की आंखें करेंगे दो जिंदगियों को रोशन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – इंदिरा अग्रवाल के निधन के बाद भी उनकी आंखें दो जिंदगियों को रोशन करेंगे। यह संभव हुआ उनके नेत्रदान महादान से।
नेत्रदान कार्यकर्ता व लायंस क्लब ऋषिकेश देवभूमि के चार्टर अध्यक्ष गोपाल नारंग ने बताया कि 71 वर्षीय शिवा एनक्लेव निवासी इंदिरा अग्रवाल का शुक्रवार प्रातः निधन हो गया था। टीम से जुड़े हेमंत गुप्ता व आदेश अग्रवाल ने तत्परता दिखाते हुए उनके पति लवी प्रकाश से सहमति लेकर नारंग को सूचित किया। गोपाल नारंग ने अपने साथी रामशरण चावला के साथ एम्स हॉस्पिटल की नेत्रदान की टीम को लेकर उनके निवास पर पहुंचे व नेत्रदान का पुनीत कार्य कराया। नेत्रदान महादान हरिद्वार ऋषिकेश प्रभारी रामशरण चावला ने बताया कि मिशन का 201वां सफल प्रयास है। उन्होंने नेत्रदान के इस कार्य का विशाल बिंदल,कमल कालड़ा, विनय भाटिया, अश्वनी विश्वकर्मा मनमोहन भोला ने परिवार का आभार जताया।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News