ऋषिकेश- मनसा देवी महिला जन कल्याण समिति ने पुलिस महानिदेशक से की आपराधिक वारदातों पर रोक लगाने की मांग

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – मनसा देवी महिला जन कल्याण समिति ने पुलिस महानिदेशक से वार्ड 37 मनसा देवी क्षेत्र में बढ़ती अपराधिक वारदातों पर रोक लगाने की मांग की है।
शुक्रवार को समिति की अध्यक्ष उषा भंडारी के नेतृत्व में मनसा देवी क्षेत्र की सभी महिलाओं ने तहसील परिसर में एकत्रित होकर तहसीलदार के माध्यम से पुलिस महानिदेशक को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें उन्होंने बताया कि विगत 1 माह के अंतर्गत मनसा देवी क्षेत्र में कई अपराधिक वारदातों घटित हो गई है। इससे स्थानीय लोगों के मन में अपनी सुरक्षा के प्रति आशंका बनी हुई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अभी हाल ही में तीन घटनाएं घटित हो चुकी है। इसके अलावा मनसा देवी क्षेत्र में कच्ची शराब का बोलबाला पूर्व से बना हुआ है आए दिन शराबी बेखौफ सड़क पर घूमते नजर आते हैं। मनसा देवी के जंगल में शराब पीना और लड़ाई झगड़ा करना आम बात हो गई है। समिति मनसा देवी क्षेत्र में पुलिस महानिदेशक से पुलिस चौकी खोलने की मांग करती है। जिससे कि आपराधिक वारदातों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि मनसा देवी क्षेत्र में उपरोक्त समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो समिति के बैनर तले क्षेत्र के लोगों को संगठित कर आंदोलन करने के लिए विवश होना पड़ेगा। ज्ञापन देने वालों में विजया भट्ट, सुमन राणा, संगीता देवी, मनोरमा भट्ट, रामेश्वरी नेगी पूनम राणा, सरोजिनी नेगी, विजय रावत वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी विजय राणा, योगेंद्र भट्ट, केदार सिंह रावत, भरतराम सेमवाल, संदीप चौहान, गोपाल, कादंबरी देवी आदि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News