ऋषिकेश- ऋषिकेश पुलिस ने भारी वर्षा के बाद गंगा एवं चंद्रभागा नदियों का जलस्तर बढ़ जाने से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश पुलिस एवं नगर निगम की संयुक्त टीम के द्वारा मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी एवं हो रही भारी वर्षा के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ चुका है। जल स्तर अत्यधिक बढ़ जाने की संभावना के दृष्टिगत गंगा एवं चंद्रभागा नदियों किनारे लोग झुग्गी झोपड़ियों एवं अन्य रूप से रहते हैं। किसी भी प्रकार की जनहानि ना हो इसलिए ऐसे चिन्हित स्थानों पर मौके पर पहुंचकर टीम के द्वारा वहां रह रहे लोगों को बढ़ते जलस्तर से सतर्क करते हुए सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भारी वर्षा के दृष्टिगत सतर्क रहने हेतु जागरूक किया गया। ऋषिकेश पुलिस के द्वारा लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण गंगा एवं चंद्रभागा नदी का जलस्तर अत्यधिक बढ़ जाने की संभावना के दृष्टिगत लगातार नदी किनारे गस्त करते हुए भ्रमण कर लोगों को घाटो के किनारे अनावश्यक रूप से न घूमने तथा सतर्क रहने हेतु जागरूक किया जा रहा है और सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News