ऋषिकेश- उत्तराखंड सरकार ने दिये टेक होम राशन वितरण प्रणाली को पूर्व की भांति यथावत रखने के निर्देश

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – विभिन्न संस्थाओं के विरोध के चलते सरकार ने बैकफुट पर आ कर अपना निर्णय बदल दिया है। शासन की ओर से सचिव हरीश चंद्र सेमवाल ने टेक होम राशन वितरण प्रणाली को पूर्व की भांति यथावत रखने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार टीएचआर वितरण के संबंध में भारत सरकार द्वारा निर्देशों के क्रम में राज्य की भौगोलिक एवं सामाजिक परिस्थितियों को देखते हुए छूट प्रदान करने के लिए प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराने का कष्ट करें। उन्होंने कहा कि पूर्व शासनादेश को निरस्त करते हुए भारत सरकार के नवीन दिशा निर्देश प्राप्त होने तक टेक होम राशन वितरण व्यवस्था को वर्तमान में विद्यमान व्यवस्था के अनुरूप संचालित किया जाना सुनिश्चित किया जाए।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News