ऋषिकेश- कोतवाली ऋषिकेश पुलिस द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान में एक महिला वारंटी को किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – ऋषिकेश पुलिस ने वारंटियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एक महिला वारंटी को गिरफ्तार किया है
मंगलवार को कोतवाली पुलिस ने उक्त क्रम में एक महिला अभियुक्ता रिंटू पत्नी प्रदीप पाल निवासी गली नंबर 2 शांति नगर ऋषिकेश को संबंधित गैर जमानती वारंट वाद संख्या- 187/19 धारा- 60 आबकारी अधिनियम, न्यायालय ACJM ऋषिकेश एवं जमानती वारंट वाद संख्या- 43/19 और 16/19 धारा- 60 आबकारी अधिनियम के बागला पेट्रोल पंप हरिद्वार रोड ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्ता को न्यायालय पेश किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक मुकेश नेगी, महिला कांस्टेबल मंजू, महिला कांस्टेबल ललिता शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News