ऋषिकेश- संयुक्त रोटेशन टैक्सी मैक्सी संचालक समिति ऋषिकेश ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – संयुक्त रोटेशन टैक्सी मैक्सी संचालक समिति ऋषिकेश लक्ष्मण झूला ने ऋषिकेश से संचालित अवैध डग्गामार एवं ऑनलाइन बुकिंग के विरोध में तहसीलदार अमृता शर्मा से मुलाकात कर प्रभावी कार्रवाई करने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान गढ़वाल मंडल टैक्सी चालक एवं मालिक एसोसिएशन के अध्यक्ष विजय पाल सिंह रावत ने कहा कि फर्जी टूर ऑपरेटर एवं ट्रेवल एजेंट ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर अन्य प्रांतों की बसों को ऋषिकेश से अवैध रूप से संचालित करने का काम कर रहे हैं। इससे स्थानीय टैक्सी मैक्सी संचालकों का काम बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। अन्य प्रांतों के लग्जरी बस इंद्रमणि बडोनी चौक से लेकर नेपाली फार्म तिराहे तक अवैध डग्गामार में सलिप्त है। संभागीय परिवहन विभाग मूकदर्शक बने देखता है। ज्ञापन देने वालों मे ऋषिकेश डीलक्स टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत डंग, इनोवा टैक्सी मैक्सी एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश नारायण, तनवीर सिंह, कुलदीप धस्माना, अर्पित राजपूत, सचिन गुरेजा, मोहनलाल आदि प्रतिनिधि शामिल थे।

You may have missed

%d bloggers like this:
Breaking News