ऋषिकेश- कोतवाली पुलिस ऋषिकेश ने तीन घंटे में चोरी के मोबाइल सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – बीते 22 अगस्त को कोतवाली ऋषिकेश में विनीता देवी पत्नी सुशील चंद्र निवासी शास्त्री नगर काली की ढाल ऋषिकेश के द्वारा थाना पर एक शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया कि शाम लगभग 7 बजे पवन गारमेंट्स में मैं कपड़े खरीदने गई थी मेरा मोबाइल रेडमी कंपनी का गोल्डन कलर का जो मैंने अपने बैग में डाल रखा था इसी दौरान मेरे पीछे से किसी अज्ञात व्यक्ति के द्वारा मेरे बैग से मेरा मोबाइल चुरा लिया गया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर कोतवाली ऋषिकेश में मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई। 22 अगस्त को मुखबिर की सूचना पर एक अभियुक्त को चोरी किए गए मोबाइल के साथ चाट वाली गली त्रिवेणी घाट ऋषिकेश के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त का नाम व पता
लक्ष्मण गुसाईं उर्फ दीपक पुत्र स्वर्गीय बलबीर सिंह गुसाईं निवासी राजीव ग्राम ढाल वाला थाना मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल के रूप में हुआ है। चोरी का फोन बरामद होने पर उक्त मुकदमे में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक उत्तम रमोला, चौकी प्रभारी त्रिवेणी घाट, कांस्टेबल तेज सिंह शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News