ऋषिकेश- मानवता हुई शर्मशार, नवजात बच्ची को सड़क किनारे फेका

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – चीता पुलिस को रात्रि गश्त के दौरान नेपालीफार्म के पास सड़क किनारे एक नवजात बच्ची पड़ी मिली है। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची की सूचना रायवाला थाने को दी और वाहन मंगवाकर बच्ची को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा हैं। बताया जा रहा है कि बच्ची को जन्म के तुरंत बाद सड़क पर छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है कि बच्ची को सड़क पर किसने फेंका है।
सोमवार को रायवाला क्षेत्र में नेपालीफार्म के पास देर रात करीब दो बजे गश्त कर रहे चीता पुलिस के जवान को बच्ची की रोने की आवाज़ सुनाई दी। उन्होंने पास जाकर देखा तो सड़क किनारे चादर में लिपटी नवजात बच्ची थी। उन्होंने इसकी सूचना रायवाला थाने को दी और वाहन मंगवाकर बच्ची को राजकीय चिकित्सालय ऋषिकेश भेजा। बच्ची सड़क किनारे पड़ी ईंटो के पीछे रखी हुई थी। गश्ती टीम की सजगता से बच्ची की जान बच गई और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। उन्होंने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं चिकित्सकों ने बच्ची को पूरी तरह स्वस्थ बताया है। वहीं घटना से फिर सवाल खड़े हो गए हैं की आखिर किस तरह लोग नन्हे मासूमो को लावारिस छोड़ जाते हैं। आखिर ऐसी क्या मजबूरी हैं की दुनिया में आते ही उसे दुनिया में लाने वाले मां बाप ही उसे ऐसे फेंक देते हैं।

%d bloggers like this:
Breaking News