ऋषिकेश- 5 किलोग्राम अवैध गाँजे की तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार

त्रिवेणी न्यूज 24
ऋषिकेश – कोतवाली पुलिस ने 5 किलोग्राम अवैध गाँजे की तस्करी करते एक अभियुक्त गिरफ्तार किया है।
रविवार को कोतवाली पुलिस की गठित टीम द्वारा बस अड्डा ऋषिकेश के पास चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को रोककर चेक किया गया तो उसके पास से 05 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्त नाम पता
विवेक कुमार तिवारी पुत्र रवि भूषण तिवारी निवासी ग्राम सिसवनिया पोस्ट रामगढ़वा पूर्वी चंपारण बिहार के रूप में हुआ है।
अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली ऋषिकेश में एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया गया। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है| पुलिस टीम में उप निरीक्षक कुलदीप पंत चौकी प्रभारी आईडीपीएल, कॉन्स्टेबल अनित कुमार, कांस्टेबल विकास
कांस्टेबल अमित कुमार, कांस्टेबल सतीश रावत शामिल थे।

%d bloggers like this:
Breaking News